मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

प्रयागराज में आत्महत्या करने पहुंचा मध्य प्रदेश का परिवार

यमुना नदी के पुल से एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ छलांग लगा दी थी, जिन्हें गोताखोरों द्वारा बचा लिया गया हैं.

By

Published : May 12, 2021, 7:52 PM IST

Updated : May 12, 2021, 9:09 PM IST

woman-of-rewa-jumped-into-yamuna-river-with-four-children
यमुना नदी में कूदी महिला

रीवा/प्रयागराज। प्रयागराज अंतर्गत कीडगंज थाना क्षेत्र में यमुना नदी के नए पुल से एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ छलांग लगा दी. आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर गोताखोरों ने बड़ी सूझबूझ से इन पांचों की जान बचा ली. इस घटना के दौरान महिला सहित बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा हैं.

चार बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदी महिला

मां की मौत से सदमे में बेटी! फ्लैट से लगा दी मौत की छलांग

यह रही वजह

पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि रीवा की रहने वाली रोशनी तिवारी का पारिवारिक विवाद चल रहा हैं, जिसको लेकर वह काफी दिनों से परेशान थी. जब कुछ समझ में नहीं आया, तो उसने अपने चार बच्चों के साथ यमुना पुल से छलांग लगा दी.

चार बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदी महिला

गोताखोरों ने बचाई जान

चूंकि यमुना पुल पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. इसलिए वहां पर गोताखोरों की तैनाती कर दी गई है. इस घटना के दौरान समय रहते गोताखोरों ने महिला और बच्चों की जान बचा ली.

Last Updated : May 12, 2021, 9:09 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details