मध्य प्रदेश

madhya pradesh

कांग्नेस कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा कर मनाया मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन

By

Published : Nov 18, 2019, 8:46 PM IST

रतलाम में सीएम कमलनाथ का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गाय की सेवा करके मनाया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा करके मनाया सीएम कमलनाथ का जन्मदिन

रतलाम। मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन रतलाम में भी सादगी और शांति के के साथ मनाया गया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रकार के होर्डिंग, पोस्टर न लगाने की अपील की थी. जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गाय की सेवा कर मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन मनाया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा करके मनाया सीएम कमलनाथ का जन्मदिन


मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाने की तैयारी की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से होर्डिंग, पोस्टर नहीं लगाने की अपील की. जिसके बाद रतलाम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की और मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन मनाया है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details