धरणीधर बलराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटी बचाओ का दिया संदेश - धरणीधर बलराम जयंती
धाकड़ समाज ने भगवान धरणीधर बलराम की जयंती पर निकाली शोभा यात्रा. समाज के हजारों लोग हुए शामिल.
![धरणीधर बलराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटी बचाओ का दिया संदेश](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4205534-thumbnail-3x2-rajgarh.jpg)
धरणीधर जयंती की शोभायात्रा
राजगढ़। जिले के छापीहेड़ा नगर में अखिल भारतीय धाकड़ समाज ने भगवान धरणीधर बलराम की जयंती हर्षोल्लास से मनाई. प्रमुख मार्गो से शोभा यात्रा भी निकाली गई.
इस यात्रा में पर्यावरण, देश की सुरक्षा के साथ बालिकाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और पढ़ाने का संदेश दिया गया. साथ ही महिलाएं केसरिया वस्त्रों में नजर आई.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. यात्रा मंडी परिसर तक पहुंची. वहीं युवाओं की टोली भजन और जयकारे लगाते हुए नजर आई.
धरणीधर बलराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा