मध्य प्रदेश

madhya pradesh

कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का दिल्ली में निधन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

By

Published : Sep 15, 2020, 11:41 PM IST

ब्यावरा से विधायक गोवर्धन दांगी का निधन हो गया है. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दांगी का इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया है. पढ़िए पूरी खबर....

govardhan dangi
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी

राजगढ़। कोरोना वायरस के चलते ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया है. उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था. मंगलवार सुबह निधन के बाद आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया और उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया.

पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को 8 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया गया था. गोवर्धन सिंह दांगी को पहले भोपाल के चिरायु अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है.

गोवर्धन दांगी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह और पूर्व नगरी प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह भी गोवर्धन सिंह दांगी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे. इस दौरान गांव के भी हजारों लोगों ने उन्हें विदाई दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details