राजगढ़। क्रांतिकारी शहीद बिरसा मुंडा की जयंती को लोगों ने धूमधाम से मनाया. जिला मुख्यालय पर बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया, जो मंगल भवन से शुरू होकर बिरसा मुंडा चौराहे पर प्रतिमा का माल्यार्पण कर संपन्न हुआ.
धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती, शहरभर में निकाली गई रैली - क्रांतिकारी शहीद बिरसा मुंडा
राजगढ़ में रैली निकालकर बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई. इस बीच सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और बिरसा मुंडा को याद किया.

धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती
धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती
बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और पूरे शहर में भ्रमण करते हुए बिरसा मुंडा जयंती पर उनको नमन किया गया. उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए लोगों के समक्ष उनके संघर्ष की कहानी बताई गई. लोगों को बताया गया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था.
Last Updated : Nov 16, 2019, 9:49 AM IST