मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Jan Akrosh Yatra: निवाड़ी पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर कसा तंज, जानें क्या बोले

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Sep 26, 2023, 8:34 PM IST

Updated : Sep 26, 2023, 8:42 PM IST

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज निवाड़ी जिले में पहुंचे. जहां एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंचे. जहां उनसे बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देने को लेकर भी सवाल किया गया. आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा...

Jan Akrosh Yatra
दिग्विजय सिंह, सांसद, राज्यसभा

दिग्विजय सिंह, सांसद, राज्यसभा

निवाड़ी। जिले पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा के 3 केन्द्रीय मंत्री व सात सांसदों को मिले टिकट पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह भाजपा में घबराहट की निशानी है, भाजपा की दूसरी लिस्ट में सीएम के संभावित चेहरे होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा की अब देखते है कौन किसको निपटाता है.

इसके अलावा उन्होंने, मोदी के बयान कांग्रेस जंग लगा लोहा है पर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि कभी आपने किसी प्रधानमंत्री के ऐसे भाषण सुने है. यह इतने निचले स्तर पर जाकर बात करते हैं. हमें दुख होता है कि यह प्रधान मंत्री की गरिमा गिराते हैं. वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार बिकाऊ माल को टिकट नहीं मिलेगा, टिकाऊ माल को टिकट मिलेगा, बिकाऊ लोगों को इस वार कांग्रेस टिकट नहीं देगी. वही कांग्रेस सरकार बनते ही व्यापम घोटाले में अभी बहुत से प्रकरण पेंडिग हैं. उनकी चार्जशीट नहीं हुई है, उन सबकी जांच कराएंगे.

ये भी पढ़ें...


जनआशीर्वाद यात्रा नहीं दंड यात्रा है: दिग्विजय सिंह ने अपने भाषणों में कहा कि भाजपा की यह जन आशीर्वाद ना यात्रा न होकर इसको दंड यात्रा कहना चाहिए. भाजपा ने आशीर्वाद लायक कुछ काम नहीं किया. उन्होंने चारों ओर भ्रष्टाचार कर सिर्फ दंड भोगने का काम किया है. निवाड़ी में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनको जब स्थानीय विधायक अनिल जैन की द्वारा किए गए. भ्रष्टाचार के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि यहां पर हुए भ्रष्टाचार में जो भी सन लिप्त होगा. उसे आने वाले समय में कार्रवाई जरूर की जाएगी.

उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं की ना खाऊंगा ना खाने दूंगा शिवराज सिंह चौहान कहते हैं. भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा लेकिन उनके विधायक भ्रष्टाचार कर उनको भी कमीशन दे रहे होंगे, तभी वह शांत हैं. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में दिग्विजय सिंह के साथ पहुंचे अरुण यादव ने निवाड़ी में सभी दावेदारों टिकट के दावेदारों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए जनता से इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि इस बार हम कांग्रेस सरकार की सरकार बनाएंगे.

Last Updated : Sep 26, 2023, 8:42 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details