मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

महिलाओं के सम्मान में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान - जागरूकता सम्मान अभियान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर जिले में भी महिलाओं के सम्मान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं.

Campaign of honor
सम्मान अभियान

By

Published : Jan 17, 2021, 1:39 PM IST

नीमच। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं में जागरूकता के उद्देश्य से सम्मान अभियान की शुरूआत की गई. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश भर में सम्मान अभियान चलाने का आव्हान किया था. इसी तारतम्य में नीमच जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश के निर्देश सम्मान अभियान चलाया जा रहा है. सम्मान अभियान का नेतृत्व एसडीओपी मनासा संजीव मूल्य और मनासा थाना प्रभारी कन्हैया लाल डांगी ने किया. अभियान के तहत शनिवार को मॉडल स्कूल और कन्याशाला छात्रवास में महिलाओं को पुलिस ने जागरूक किया.

सम्मान अभियान
  • गुड-टच और बैड-टच के बारे में दी जानकारी

थाना प्रभारी डांगी ने बताया कि पुलिस महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रही है, इसी को लेकर बाजार, स्कूल छात्रवास और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर महिला जागरूकता अभियान चलाया गया. ताकि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की घटनाएं ना हो, जागरूकता सम्मान अभियान के तहत थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने मॉडल स्कूल में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों, यौन उत्पीड़न, गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details