नगर निगम आयुक्त और मेयर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, जबरन गेट खोलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी - morena congress
मुरैना में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को खूब हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने नगर निगम आयुक्त और महापौर के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए नारेबाजी की.
![नगर निगम आयुक्त और मेयर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, जबरन गेट खोलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी Protest against Municipal Commissioner and Mayor](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-8153023-945-8153023-1595577663237.jpg)
मुरैना।शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम में मेयर और आयुक्त करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार कर रहे हैं. इसके अलावा अन्य मुद्दों को लेकर जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर निगम और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं कलेक्ट्रेट में आधे घंटे तक जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, तो कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को धक्का देकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में घूस गए और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम एसके मिश्रा को ज्ञापन सौंपा.