मध्य प्रदेश

madhya pradesh

By

Published : Apr 6, 2020, 2:14 PM IST

ETV Bharat / state

नगर निगम ने बनाया फुल बॉडी सेनिटाइजर रूम, खुद को सैनिटाइज करने के बाद घर पहुंचेंगे कर्मचारी

मुरैना में नगर निगम ने निगम के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पुलिस और पत्रकार के लिए फुल बॉडी सेनिटाइजर रूम बनाया है. सभी कर्मचारी ड्यूटी के बाद अपने पूरे शरीर को सैनिटाइज करने के बाद वह अपने घर पर पहुंचेंगे.

Morena Municipal corporation made full body sanitizer room
नगर निगम ने बनाया फुल बॉडी सेनिटाइजर रूम

मुरैना।मुरैना में कोरोना वायरस के 12 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरी तरह से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. जहां नगर निगम ने शहर में पहला फुल बॉडी सेनिटाइजर रूम बनाया है. पुराने बस स्टैंड पर बनाए गए इस रूम में 30 सेकंड में इंसान पूरी तरह से सैनिटाइज हो जाता है. ये रूम नगर निगम के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पुलिस और पत्रकार सभी के लिए निशुल्क रखा गया है. इससे लॉकडाउन में भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. सेनेटाइज रूम का उद्घाटन नगर निगम कमिश्नर अमर सत्य गुप्ता और एएसपी हंसराज सिंह ने किया. कमिश्नर ने बताया कि इसमें हाइपोक्लोराइट केमिकल का उपयोग कर लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा है.

नगर निगम के बनाए गए सेनिटाइज जोन में अधिकारी, पुलिसकर्मी, डॉक्टर और मीडिया ड्यूटी के बाद अपने पूरे शरीर को सैनिटाइज करेंगे उसके बाद वह अपने घर पर पहुंचेंगे. सैनिटाइज जोन का वो लोग लाभ ले सकते हैं जो लोग पूरे दिनभर ड्यूटी करते हैं. ड्यूटी करने वाले लोगों का कई लोगों से उनका संपर्क रहता है इसलिए ये जब घर पहुंचते हैं तो परिवार में संक्रमित होने का खतरा बना रहता है.

इसलिए नगर निगम ने 10 फीट के एरिया में सेनिटाइज जोन बनाया है. जिसमें सेनिटाइजर केमिकल का घोल बनाया है, जो चार बड़े कूलर और पंखों के माध्यम से इन लोगों को सैनिटाइज करेंगे. जो जोन से निकलने के बाद पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे और जब वह घर पहुंचेंगे तो आराम से अपने परिवार के साथ समय बिताने में आसानी होगी.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details