मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

छात्राओं को दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स, 20 हजार महिलाओं को सिखाने का लक्ष्य - आत्मरक्षा अभियान

मुरैना में मां अंबे महिला आत्मरक्षा अभियान के चलते गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को मार्शल आर्ट, जूडो-कराटे सहित आत्मरक्षा के अन्य टिप्स दिए गए.

Self defense tips given to girl students
छात्राओं को दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स

By

Published : Feb 14, 2020, 8:07 PM IST

मुरैना। मुरैना में मां अंबे महिला आत्मरक्षा अभियान के तहत गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताए गए. ये प्रशिक्षण नारी शक्ति दल ने वृद्धा आश्रम में गर्ल्स कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा शिविर में दिया. जिसमें ट्रेनर ने छात्राओं को मार्शल आर्ट, जूडो-कराटे सहित आत्मरक्षा के अन्य टिप्स सिखाए.

छात्राओं को दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स

मां अंबे महिला आत्मरक्षा अभियान द्वारा प्रदेश में 11 लाख 51 हजार महिलाओं को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसके तहत मुरैना में 20 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा. आज वृद्धा आश्रम में आयोजित गर्ल्स कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स सिखाए गए. छात्राओं को बताया गया कि मुसीबत के समय में वे कैसे खुद की रक्षा कर सकती है. साथ ही पेन, पेंसिल, चाबी और दुपट्टा जैसी वस्तुएं अपना हथियार कैसे बना सकती हैं. आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ग्वालियर से आए सूरज राठौर और मां अंबे आत्मरक्षा खेल संस्थान द्वारा दी गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details