मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

चंबल नदी में बाढ़ से फसल बर्बाद, कलेक्टर ने किसानों को दिया मुआवजे का भरोसा

मुरैना के चंबल नदी उफान पर आने से कई गांव प्रभावित हुए हैं. जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. सरकार ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने का आश्वासन दिया है.

By

Published : Aug 22, 2019, 9:07 PM IST

Updated : Aug 23, 2019, 11:48 AM IST

चंबल नदी में आई बाढ़ से किसानों की फसल हुई बर्बाद

मुरैना। चंबल नदी के उफान आने पर कई गांव प्रभावित हुए हैं. प्रशासन ने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है, लेकिन किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है.
चंबल किनारे गांवों में बाजरा तिली और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. कलेक्टर और दिमनी विधायक ने गांव का दौरा किया, किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने के साथ- साथ सरकार को प्रस्ताव भेजकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

चंबल नदी में आई बाढ़ से किसानों की फसल हुई बर्बाद
इसी दौरान प्रशासन के तरफ से मेडिसिन कैंप लगाकर लोगों की चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है. भारी बाढ़ के चलते लोगों के मकान भी गिर गए हैं प्रशासन उसके लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया है.
Last Updated : Aug 23, 2019, 11:48 AM IST

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details