मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

खरगोन: प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

गणेश उत्सव पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है, जिसके चलके खरगोन जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

By

Published : Aug 30, 2019, 12:01 AM IST

प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

खरगोन। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले में मनाए जाने वाले गणेश उत्सव और नवरात्रि उत्सव के दौरान बनाई जाने वाली प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर खरगोन कलेक्टर ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है.

प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
कलेक्टर गोपालचंद्र डाड़ ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान बड़े पैमाने पर पीओपी से बनी मूर्तिया स्थापित होती हैं, ये मूर्तियां पर्यावरण और जलीय जंतुओं के लिए नुकसानदायक होती हैं, जिसकी वजह से जिले में पीओपी की मूर्तियां को प्रतिबंधित किया गया है. उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगने पर मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, ताकी पर्यावरण को बचाया जा सके.

ABOUT THE AUTHOR

...view details