मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक ने किया महिलाओं का सम्मान - विश्व महिला दिवस

विश्व महिला दिवस पर विधायक देवेंद्र वर्मा ने 30 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया.

mla devendre verma honored womens
विधायक ने किया महिलाओं का सम्मान

By

Published : Mar 9, 2020, 7:45 AM IST

Updated : Mar 9, 2020, 10:26 AM IST

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खंडवा में विधायक देवेंद्र वर्मा ने महिलाओं को सम्मानित किया. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 30 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान और अन्य महिलाओं को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया.

विधायक ने किया महिलाओं का सम्मान

समाज में नारी शक्ति की भूमिका और उनके हितों के लिए समाज में जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने के लिए 30 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया. वहीं अन्य महिलाओं को शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया.

ये भी पढ़े:'नारी शक्ति पुरस्कार', इन महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

इस मौके पर विधायक देवेंद्र वर्मा ने समाज में नारी शक्ति की भूमिका और उनके हितों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक होने की बात कही. उन्होंने समाज में नारी को लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती तीन रूपों में देखने की बात भी कही.

Last Updated : Mar 9, 2020, 10:26 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details