मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

खंडवा में सीजन की सबसे ठंडी रात, 7 डिग्री पहुंचा तापमान - Khandwa Weather Update

खंडवा में सीजन की सबसे ठंडी रात शुक्रवार को दर्ज की गई. शुक्रवार को रात का तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया

Khandwa coldest night of the season on Friday temperature reached 7 degrees
खंडवा में सीजन की सबसे ठंडी रात

By

Published : Jan 29, 2021, 10:45 PM IST

खंडवा :शहर में शुक्रवार को रात का तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया. जो अब तक के सीजन की सबसे सर्द रात रही. शुक्रवार को दिन का तापमान भी 25.1 डिग्री दर्ज किया गया. हिमालय क्षेत्र में लगातार बर्फ गिरने से तापमान में गिरावट आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा.

पिछले 48 घंटे में दो डिग्री की गिरावट

पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. एक दिन पहले गुरुवार को दिन का तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को कम होकर 25.1 डिग्री रह गया. सुबह से ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन का अहसास कराया. दोपहर को भी धूप अपना असर नहीं दिखा सकी. इधर शाम होते ही ठंड और बढ़ गई. इस बार जनवरी अंत तक सर्द हवाएं अपना असर दिखा रही हैं. पिछले पांच दिनों से दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार लगातार बर्फ गिरने और उत्तरी हवाओं के तेजी से पहुंचने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

खंडवा का तापमान

20 जनवरी
15 न्यूनतम - 31 डिग्री अधिकतम
21 जनवरी
13 न्यूनतम - 30 डिग्री अधिक्तम
22 जनवरी
11 न्यूनतम - 32 डिग्री अधिकतम
23 जनवरी
11 न्यूनतम - 33 डिग्री अधिकतम
24 जनवरी
13 न्यूनतम - 31 डिग्री अधिकतम
25 जनवरी
11 न्यूनतम - 28 डिग्री अधिकतम
26 जनवरी
10 न्यूनतम - 26 डिग्री अधिकतम
27 जनवरी
9 न्यूनतम - 25 डिग्री अधिकतम
28 जनवरी
8 न्यूनतम - 26 डिग्री अधिकतम
29 जनवरी
7 न्यूनतम - 25 डिग्री अधिकतम

ABOUT THE AUTHOR

...view details