झाबुआ। शहर में ठंडी हवाओं का दौर गुरुवार से शुरू हो गया. जिसका असर देर शाम शुक्रवार सुबह नजर आया है. शुक्रवार सुबह तापमान में अचानक 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया. तापमान में गिरावट के चलते जिले में ठंड बढ़ गई. जिससे बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते नजर आए.
झाबुआ में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी - Traffic affected due to cold
झाबुआ में एक बार फिर तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई है. शहर के लोग ठंड से बचने के तरह- तरह के उपाय करते नजर आए. कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित रहा. विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही.
![झाबुआ में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी People shielding from cold](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5739502-thumbnail-3x2-jha.jpg)
गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई जा रही है. तापमान में आई गिरावट के चलते कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात पर भी इसका असर देखा जा रहा है.
दिल्ली- मुंबई रेल मार्ग पर कई रेलगाड़ियां तय समय से देरी से चल रही हैं. दूसरी ओर सड़क पर विजिबिलिटी कम होने के चलते यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है. ठंड के चलते गर्म कपड़ों के साथ लोग जगह- जगह अलाव और चाय का सहारा ले कर ठंड से बचने का उपाय कर रहे हैं.