मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- आठ महीने की सरकार में हो रहे विवाद पांच साल कैसे चलेगी - मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मंत्रियों को लिखे गए पत्र और भड़के विवाद को लेकर भाजपा ने चुटकी ली.

कांग्रेस पार्टी के नेताओं में चल रहा विवाद

By

Published : Sep 4, 2019, 1:52 PM IST

झाबुआ। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं में चल रहे विवाद को बाद अब भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा की जो सरकार अपने ही मंत्रियों और नेताओं के बीच 8 महीनों में विवादित हो वह 5 साल कैसे चलेगी. वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मंत्रियों को लिखे गए पत्र और उसके बाद भड़के विवाद को लेकर वन मंत्री उमंग सिंघार की मुखरता कांग्रेस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है.

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर कसा तंज
वहीं जिले के रतलाम लोकसभा सांसद गुमान सिंह डामोर ने वन मंत्री उमंग सिंघार के दिये गये बयान पर कहा कि वे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के साथ एक जिम्मेदार व्यक्ति है और यदि उन्होंने कोई बात दिग्विजय सिंह के बारे में कही है तो उसमें कहीं न कहीं सत्यता जरूर है और प्रदेश की सरकार लंगड़ी लूली सरकार है.बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पत्रों के वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसे लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वन मंत्री उमंग सिंघार से इस मामले इस मामले को लेकर मुलाकात भी की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details