जबलपुर। जबलपुर संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शहर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने राज्यसभा सांसद विवेक तंखा से उनके आवास पर भेंट की. इस दौरान शहर के औद्योगिक और सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शहर विकास को लेकर मुख्य सचिव से चर्चा की. उपस्थित लोगों ने शहर का सर्वगीन विकास के लिए मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान आकर्षित कराया.
मुख्य सचिव एसआर मोहंती से मिले विवेक तन्खा, शहर के विकास के लिए सौंपा मांग पत्र - mp news
विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जबलपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने राज्यसभा सांसद विवेक तंखा से उनके आवास पर भेंट की. इस दौरान विवेक तन्खा ने उन्हें शहर के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा.
![मुख्य सचिव एसआर मोहंती से मिले विवेक तन्खा, शहर के विकास के लिए सौंपा मांग पत्र](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4294358-thumbnail-3x2-img.jpg)
विवेक तंखा ने शहर के विकास की दशा को सुधारने के लिए एक मांग पत्र भी उन्हें सौंपा. राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह मांग पत्र उनके जरिए मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचाया जायेगा. जिससे मांग पत्र में लिखे हुए विकास के काम जबलपुर में रफ्तार से हो सकें. करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में जबलपुर के लिए डिफेंस कलस्टर, लॉजिस्टिक पार्क,हर्बल मंडी बनाने की मांग मुख्य सचिव से की गई.
इसके अलावा तन्खा ने जबलपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के पर भी जोर देने की बात कही. मुख्य सचिव से हुई बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने विस्तार से यह तमाम जानकारी उन्हें दी.