मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

धनकुबेर निकला PHE विभाग का रिटायर्ड अफसर, अब तक 10 करोड़ की प्रॉपर्टी उजागर

जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में पीएचई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पर ईओडब्ल्यू की जांच कार्रवाई जारी है. सुरेश उपाध्याय की 10 करोड़ की संपत्ति का अब तक खुलासा हो चुका है.

By

Published : Jun 25, 2019, 11:33 PM IST

PHE विभाग के रिटायर्ड अफसर के घर छापा

जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में पीएचई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पर ईओडब्ल्यू की जांच कार्रवाई जारी है. सुरेश उपाध्याय की 10 करोड़ की संपत्ति का अब तक खुलासा हो चुका है. सुरेश उपाध्याय और उनके परिजनों का भारी-भरकम निवेश भी उजागर हुए हैं. सुरेश उपाध्याय और उनके पत्नी बेटे के नाम से कई कंपनियों में निवेश है. परिवार के नाम जबलपुर की चेतन सिटी में 150 से ज्यादा प्लांट्स, 30 एकड़ कृषि भूमि, 6 लग्जरी गाड़ियां और दो आलीशान मकान मिले हैं.

ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई में सुरेश उपाध्याय के पास 2 किलो सोना भी मिला है. ईओडब्ल्यू ने सुरेश उपाध्याय उनकी पत्नी अनुराधा उपाध्याय और बेटे सचिन उपाध्याय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अपराध दर्ज किया है.

PHE विभाग के रिटायर्ड अफसर के घर छापा

पीएचई के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के बेहद करीबी थे. सुरेश की पत्नी अनुराधा उपाध्याय बीजेपी से पार्षद भी रह चुकी हैं. सुरेश उपाध्याय का बेटा सचिन उपाध्याय बिल्डर है, जिसकी पार्टनरशिप शहर के कई नामी बिल्डर्स के साथ भी रही है. फिलहाल ईओडब्ल्यू की जांच जारी है. पूरी जाच होने तक आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है. एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि जांच पूरी होने पर और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details