मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

इंदौर के इस राम मंदिर में 1991 में राजीव गांधी ने की थी पूजा अर्चना अब प्रियंका ने टेका मत्था - MP

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदौर में रोड शो के बाद उस मंदिर में दर्शन करने पहुंची जहां उनके दिवंगत पिता राजीव गांधी 1991 में दर्शन करने पहुंचे थे.

प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस

By

Published : May 14, 2019, 1:13 PM IST

Updated : May 14, 2019, 1:29 PM IST

इंदौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को रोड शो किया. इस दौरान एक खास नजारा देखने को मिला है. रोड शो के बाद प्रियंका उस राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची, जहां बरसों पहले 1991 में उनके पिता राजीव गांधी ने भगवान राम के दर्शन किए थे. प्रियंका ने उसी राम मंदिर में पहुंचकर कांग्रेस की जीत की कामना की है.

प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस

प्रियंका गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थी. सबसे पहले वह उज्जैन पहुंची और वहां बाबा महाकाल के दर्शन किए. प्रियंका ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना भी की. इसके बाद प्रियंका इंदौर में रोड शो करने पहुंची थी. प्रियंका के रोड शो के बाद उनका काफिला अचनाक एरोड्रम रोड स्थित मुकेश यादव के निवास पर रुक गया. प्रियंका ने मुकेश यादव के घर में जाकर राम मंदिर में अपना मत्था टेका और कांग्रेस की जीत की कामना की.

मुकेश यादव ने बताया कि पिछली तीन पीढ़ी से वो कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. राम मंदिर में दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी बहुत पहले दर्शन करने आए थे. उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनके बच्चों को दुलार किया. मुकेश का कहना है कि ये हमारा सौभाग्य है कि प्रियंका ने राम मंदिर में आकर दर्शन किए.

Last Updated : May 14, 2019, 1:29 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details