मध्य प्रदेश

madhya pradesh

By

Published : Jun 26, 2020, 5:30 PM IST

ETV Bharat / state

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में खुशी की लहर, विदेशी जानवरों के कुनबे में हुई वृद्धि

लॉकडाउन इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के लिए खुशियां लेकर आया, जहां इस दौरान घड़ियाल और दरियाई घोड़े के कुनबे में वृद्धि हुई है.

Kamala Nehru Zoological Museum
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय

इंदौर। लॉकडाउन के दौरान एक ओर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, वहीं इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के लिए लॉकडाउनखुशियां लेकर आया है. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बीते दिनों घड़ियालों की संख्या में हुई वृद्धि के चलते चिड़ियाघर देशभर में नंबर- 1 बन गया है, वहीं कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अब विदेशी जानवरों के कुनबे में एक बार फिर वृद्धि हुई है, जो चिड़ियाघर के लिए खुशियां लेकर आई है.

चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव के अनुसार चिड़ियाघर में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मेल दरियाई घोड़ा लाया गया था, जिसके बाद अब मादा ने बच्चे को जन्म दिया है. डॉक्टर उत्तम यादव के अनुसार वर्तमान में चिड़ियाघर में अच्छा माहौल होने के चलते जानवरों की ब्रीडिंग अच्छी हुई है. जानवरों का प्रजनन अच्छे से हो रहा है, जो चिड़ियाघर के लिए एक अच्छी खबर है.

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में विदेशी प्रजाति के हिप्पोपोटामस के कुनबे में एक बच्चे ने जन्म लिया है. शुक्रवार सुबह दरियाई घोड़े के कुनबे की मादा नंदा ने एक बच्चे को जन्म दिया. चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े ने छठी बार बच्चे को जन्म दिया है. हिप्पोपोटामस विदेशी जानवर माना जाता है, भारतीय चिड़ियाघरों में इसकी काफी डिमांड रहती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details