मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जमकर की नारेबाजी - indore news

दिग्विजय सिंह के विवादित बयान के बाद इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के पोस्टर की जुबान काटकर और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया

विवादित बयान पर दिग्विजय सिंह का विरोध

By

Published : Sep 18, 2019, 11:37 AM IST

इंदौर । कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा भोपाल में दिए गए विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया है. जिले के बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा दिग्विजय सिंह की प्रतीकात्मक रूप से जवान काटी गई इस दौरान दिग्विजय सिंह के पोस्टर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर चप्पल जूते भी मारकर अपना विरोध प्रदर्शित किया.

विवादित बयान पर दिग्विजय सिंह का विरोध
दरसअल भोपाल में संत समागम के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भगवा वस्त्र और मंदिर में हो रहे बलात्कार पर विवादित बयान दिया था.जिसके बाद जगह-जगह पर उनका विरोध किया जा रहा है. दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.इस मौक पर बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह को केवल भगवा रंग और साधु संत पर ही आरोप लगाते हैं तो कभी आरएसएस को आतंकवादी कहते हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि दिग्विजय सिंह जब भी इंदौर दौरे पर आएंगे तो उन्हें काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details