मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

नगर निगम में बर्खास्त किये गये 165 कर्मचारी, जानिये बर्खास्तगी का कारण - indore

इंदौर नगर निगम में 165 कर्मचारी बर्खास्त किये गये हैं. कमिश्नर के आदेश पर संपत्ति कर वसूली के लिए जॉइनिंग में नहीं पहुंचे थे कर्मचारी. नाराज नगर निगम आयुक्त आशी सिंह ने सभी को बर्खास्त कर दिया.

Mayor Malini Goud

By

Published : Jun 26, 2019, 5:19 AM IST

इंदौर।नगर निगम में 165 कर्मचारियों को संपत्ति कर वसूली के लिए जॉइनिंग में नहीं पहुंचने के कारण बर्खास्त किया गया है. इनकी जॉइनिंग के आदेश निगम कमिश्नर आशी सिंह ने दिए थे. 165 कर्मचारियों से कोई भी जॉइनिंग देने नहीं पहुंचा इससे नाराज नगर निगम आयुक्त आशी सिंह ने सभी को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिये.

नगर निगम में बर्खास्त किये गये 165 कर्मचारी

मामले पर महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि नगर निगम की सेवा में वरिष्ठ अधिकारी जो भी निर्देश देंगे उनका पालन कर्मचारियों को करना चाहिए. यदि उक्त कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई जारी रहेगी.

  • नगर निगम इंदौर में बर्खास्त किये गये 165 कर्मचारी.
  • कमिश्नर के आदेश पर संपत्ति कर वसूली के लिए जॉइनिंग में नहीं पहुंचे थे कर्मचारी.
  • नाराज नगर निगम आयुक्त आशी सिंह ने सभी को बर्खास्त कर दिया.
  • इंदौर नगर निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है.
  • निगम प्रशासन का फोकस संपत्ति कर, जलकर समेत अन्य करों की वसूली पर है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details