मध्य प्रदेश

madhya pradesh

कृषि कर्मण अवॉर्ड से सम्मानित दोनों किसान महिलाएं पहुंचीं इटारसी, हुआ भव्य स्वागत

By

Published : Jan 6, 2020, 10:02 AM IST

Updated : Jan 6, 2020, 12:48 PM IST

होशंगाबाद के इटारसी की कंचन वर्मा और शिवलता महतो को कृषि कर्मण अवॉर्ड से बेंगलुरू में सम्मानित किया गया था, अब वे वापस मध्यप्रदेश लौट आई हैं. इटारसी पहुंची दोनों किसान महिलाओं का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया.

Women honored with PM Modi's Agriculture Award
पीएम मोदी के कृषि अवार्ड से सम्मानित महिलाएं

होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटारसी की कंचन वर्मा और शिवलता महतो को बेंगलुरू में कृषि कर्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया. इस उपलब्धि को हासिल कर वापस इटारसी पहुंचीं दोनों किसान महिलाओं का भव्य स्वागत किया गया. कर्नाटक के तुमाकुरू में सम्मानित हुईं दोनों महिलाओं को 2-2 लाख के नगद पुरस्कार भी दिए गए.

कृषि कर्मण अवॉर्ड से सम्मानित महिलाएं

इस दौरान इटारसी पहुंचने पर सम्मानित महिलाओं का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान कंचन वर्मा ने बताया कि जब हमने प्रधानमंत्री के पैर छूना चाहे, तो उन्होंने कहा कि लड़कियां बेटी समान होती हैं, उन्हें पैर नहीं छूना चाहिए.

Last Updated : Jan 6, 2020, 12:48 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details