नर्मदापुरम। इटारसी के छोटे गांव चांदौन में रहने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Vivek Sagar Hockey) पहली बार सीनियर हॉकी वर्ल्ड कप में खेलेंगे. विवेक सागर 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है जिसका फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा. हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें विवेक सागर वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगे. विवेक सागर के अलावा अनुभवी स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह को भी टीम में जगह दी गई है.
पिता ने कहा जीतेंगे वर्ल्ड कप: विवेक सागर का वर्ल्ड कप टीम में चयन होने पर पिता रोहित सागर प्रसाद ने कहा कि विवेक सागर ने ओलंपिक, एशियन गेम्स समेत बड़ी प्रतिस्पर्धाओं में पदक लाने का सफल रहे है. हॉकी वर्ल्ड कप में विवेक का चयन होने पर इस बार टीम फिर कुछ बड़ा धमाल करेगी. भाई विद्यासागर प्रसाद ने कहा कि विवेक के वर्ल्ड कप हॉकी मैच से प्रदेश के हाकी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखा जा है. टीम इंडिया इस बार जरूर कुछ बड़ा हासिल करेगी. इंटरनेशनल हॉकी (एफआइएच) ओडिशा मेंस वर्ल्ड कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी 2023 तक ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा है.