मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

11 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती से बढ़ा एमपी का गौरव: राज्यपाल

मध्यप्रदेश के किसान 11 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक (जैविक खेती) कर रहे हैं. यह गौरव की बात है. ये बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पवारखेड़ा में आयोजित जैविक उन्नत कृषि कार्यक्रम में कही.

By

Published : Dec 30, 2020, 9:12 AM IST

Governor Anandiben Patel
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

होशंगाबाद। पवारखेड़ा में आयोजित जैविक उन्नत कृषि कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों को संबोधित किया, साथ ही जैविक खेती कर रहे किसानों का सम्मान भी किया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान 11 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, यह गौरव की बात है. इसमें लगे लोग आने वाले समय में 21 लाख, 31 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती पहुंचा सकते हैं.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है, रासायनिक के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी जहरीली हो गई है, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी उसी का प्रतिफल है, आज की आवश्यकता प्राकृतिक खेती है, इससे गौवंश की भी रक्षा हो सकेगी. प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढे़गी. आने वाली पीढ़ी बची रहे, इसके लिए जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा. धीरे-धीरे रासायनिक खेती कम कर जैविक खेती की ओर बढे़ं.

कार्यक्रम में रेशम विभाग ने रेशम उत्पादन तकनीक का, उद्यानिकी विभाग ने जैविक उत्पाद का, कृषि विभाग ने जैविक उत्पाद एवं जैविक उत्पादन तकनीक का, मछली पालन विभाग ने मछली उत्पादन तकनीक और योजनाओं का, कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर बनखेड़ी ने जैविक कृषि एवं उद्यानिकी और गौ आधारित कृषि उत्पादन, बांस और माटीकला का कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा, नरसिंहपुर, बैतूल तथा कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा ने जैविक कृषि एवं उन्नत कृषि की तकनीक की जानकारी किसानों की दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details