मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 28 फरवरी से, इंटर डिस्ट्रिक्ट 14 फरवरी से - from 14 February

इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 21 फरवरी तक होगा. हॉकी होशंगाबाद के सहयोग से नगर के सिख समाज ने इस साल अखिल भारतीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है.

tournament hosting
हॉकी टूर्नामेंट

By

Published : Feb 2, 2021, 7:34 PM IST

होशंगाबाद। हॉकी होशंगाबाद के तत्वावधान में इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 21 फरवरी तक होगा. इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की करीब 40 टीमों के शामिल होने की संभावना है. हॉकी होशंगाबाद संगठन इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. इसी तरह से हॉकी होशंगाबाद के सहयोग से नगर के सिख समाज ने इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है. इस प्रतियोगिता में देश की कई नामी टीमें शामिल होंगी.


ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अब तक दिल्ली सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल स्पोर्टस, सोनीपत हरियाणा, सेल हॉकी एकेडमी राउरकेला, आईसीएफ चेन्नई, एसजीपीसी अमृतसर, बीआरसी दानापुर, एएससी बैंगलोर, सेंट्रल रेलवे मुंबई, सीआईएसएफ चंडीगढ़, हॉकी एकेडमी करमपुर, एनसीआर झांसी, रिपब्लिक स्पोट्र्स एकेडमी, मुंबई और भोपाल हॉकी की स्वीकृति मिल चुकी है. प्रतियोगिता के बारे में एक पत्रकार वार्ता में हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन, गुरुसिंघ सभा के प्रधान जसबीर सिंघ छाबड़ा, वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल और पदाधिकारियों ने जानकारी दी.

हॉकी होशंगाबाद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई
जिला हॉकी संघ की नयी कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत के बाद अध्यक्ष प्रशांत जैन ने की है. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम घोषित किए गए .

ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 28 फरवरी से शुरु होगा. जिसमें देश की कई टीमों की स्वीकृति मिली है. साथ ही इंटर डिस्ट्रिक्ट में प्रदेश की कई नामी टीमें शामिल होंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details