मध्य प्रदेश

madhya pradesh

सीएम के जन्मदिन पर कलेक्टर-एसपी ने रौपे पौधे

By

Published : Mar 9, 2021, 1:11 AM IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जन्मदिवस के मौके पर जिले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में पौधा रोपण का कार्य का किया.

Planting on CM's birthday
सीएम के जन्मदिन पर पौधारोपण

हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर हरदा जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालय पर शासकीय कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर पौधरोपण किया. इस मौके पर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर संजय गुप्ता, एसपी मनीष कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने पौधे रोपे.

  • सीएम के जन्मदिन पर पौधारोपण

वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर कृषि विभाग में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. कलेक्टर संजय गुप्ता ने पौधे लगाने के बाद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से पौधों की नियमित रूप से देखरेख करने और उन्हें पौधों से वृक्ष बनाए जाने तक उनकी देखरेख अपने बच्चों की तरह करने की अपील की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details