मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, सफाई व्यवस्था बिगड़ी - सफाईकर्मियों की हड़ताल

हड़ताली कर्मचारी ने रविवार को शहर के प्रमुख स्थल महाराज बाड़े पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि नगर निगम कमिश्नर से कई बार अपनी आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

Safai Karamchari strike goes on
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

By

Published : Jan 3, 2021, 5:45 PM IST

Updated : Jan 3, 2021, 5:52 PM IST

ग्वालियर। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन द्वारा एक महीने की तनख्वाह रिलीज करने के बावजूद अपनी हड़ताल चौथे दिन जारी रखी है. ग्वालियर नगर निगम में कार्यरत करीब चार हजार सफाई कर्मी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं. वह नगर निगम में ठेका प्रथा खत्म करने आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने और विनियमित किए गए कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

शहर की सफाई का अनुबंध तोड़ चुकी इकोग्रीन के कर्मचारी भी नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें ना तो आउट सोर्स का कर्मचारी माना जा रहा है और ना ही नगर निगम का कर्मचारी. कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर में कचरे का जगह-जगह ढेर लगा हुआ है. हड़ताली कर्मचारी ने रविवार को शहर के प्रमुख स्थल महाराज बाड़े पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि नगर निगम कमिश्नर से कई बार अपनी आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.


कर्मचारियों की प्रशासन को चेतावनी

स्थानीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर से भी सफाई कर्मी शनिवार को मिले थे. रविवार को उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को ज्ञापन देने की कोशिश की. लेकिन उनके शहर से बाहर होने के कारण विज्ञापन नहीं दे सके. हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वह शहर को कचरा घर बना देंगे और जगह-जगह कचरा फेंक देंगे.

Last Updated : Jan 3, 2021, 5:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details