मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

CM का आह्वान, महिलाओं पर बरसाए फूल - महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि

महिलाओं के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए व्यापक रूप से एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत गुरुवार को शहर के महाराज बाड़े से इंदरगंज चौराहे तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. जिसका शहर के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर तहे दिल से स्वागत किया.

Awareness rally
जागरूकता रैली

By

Published : Jan 14, 2021, 7:48 PM IST

ग्वालियर। देश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में ग्वालियर में महिलाओं के मान सम्मान और सुरक्षा के लिए व्यापक रूप से एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत गुरुवार को शहर के महाराज बाड़े से इंदरगंज चौराहे तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. जिसका शहर के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर तहे दिल से स्वागत किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया आह्वान

सूबे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखकर महिला सुरक्षा अभियान की शुरुआत 11 जनवरी से की. अभियान के इसी क्रम में गुरुवार को जागरूकता रैली महाराज बाड़े से होते हुए सर्राफा बाजार, गस्त का ताजिया, फालका बाजार होते हुए इंदरगंज चौराहे पर खत्म हुई. इस रैली में बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी और महिला-पुरुष कर्मचारी शामिल हुए. जिन्होंने रास्ते पर लोगों को महिलाओं के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने और उनके सम्मान के साथ उनकी सुरक्षा का आह्वान किया.

इस तरह की अभियान का उद्देश्य यह था, कि लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम हो सके और वे महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर खड़े रहे. इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को जागरूकता रैली निकलता देख शहर के लोगों ने भी जमकर उनकी हौसला अफजाई की. रास्ते में कई जगह पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा की गई. जिसके बाद पुलिस कर्मियों का हौसला और बढ़ गया. इस दौरान रैली में साथ चल रहे एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें समाज की भागीदारी विशेष रूप से जरूरी है, ताकि हम महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बना सकें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details