मध्य प्रदेश

madhya pradesh

कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ किया प्रदर्शन, नए कृषि कानून की जलाईं प्रतियां

By

Published : Jan 18, 2021, 12:27 PM IST

ग्वालियर में नए कृषि कानून के विरोध में किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया, साथ ही इस नए कानून की प्रतियां जलाकर विरोध किया.

Congress leaders demonstrated
नए कृषि कानून की जलाईं प्रतियां

ग्वालियर। कांग्रेस द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन के दूसरे दिन ट्रैक्टर रैली निकाली गई, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस और किसानों के साथ सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महाराजपुरा से लक्ष्मीबाई समाधि पर पहुंची, महिला कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं का जुलूस फूलबाग पहुंचने पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसान नेताओं के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, और कृषि कानूनों को रद्द करने मांग दोहराई.

नए कृषि कानून की जलाईं प्रतियां

आपको बता दें कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई, कमेटी में किसानों और अन्य राजनीतिक दलों को शामिल करने की मांग की है, क्योंकि जो चार सदस्य कमेटी में शामिल किए गए हैं, वे पहले ही इस कानून का समर्थन कर चुके हैं, जिस कारण उनसे निष्पक्ष फैसले की उम्मीद बेकार है, वहीं ये प्रदर्शन भी कांग्रेस की गुटबाजी की भेंट चढ़ गई, क्योंकि रैली में कार्यकर्ताओं से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉली की संख्या ज्यादा दिखाई दी, वहीं जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसान कानून को लेकर बनाए गए पर्चे जलाकर अपना विरोध जताया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details