गुना।नगरपालिका का गठन होने के 5 महीने बाद भी ऊठापटक का दौर जारी है. इस बार नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. पूर्व विधायक व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा ने कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. पत्र में 17 ठेकेदारों के जिक्र करते हुए टेंडर से पहले उपकृत करने का आरोप लगाया गया है. भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह सलूजा ने पत्र में लिखा है कि नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने भारी भरकम रकम लेकर अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य स्वीकृत कर दिया है,जबकि टेंडर अब तक खोले ही नहीं गए हैं.
MP Guna नगरपालिका अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में घेरा नपा अध्यक्ष के खिलाफ पूर्व विधायक सलूजा :राजेन्द्र सिंह सलूजा ने स्वतः प्रमाणित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष को कठघरे में खड़ा कर दिया है. पूर्व विधायक सलूजा ने टेंडरों के नंबर भी पत्र में उल्लेखित किये हैं. राजेन्द्र सिंह सलूजा ने बताया कि वो भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले को लोकायुक्त में भी लेकर जाएंगे. वहीं, इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने भी चुप्पी तोड़ते हुए राजेन्द्र सिंह सलूजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सविता अरविंद गुप्ता ने कहा कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा के कार्यकाल में भी बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया था.
MP Guna नगरपालिका अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में घेरा MP Guna नगरपालिका अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में घेरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पलटवार :नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि सारे फर्जीवाड़े की जांच कराई जाएगी. राजेंद्र सिंह सलूजा की संलिप्तता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. राजेंद्र सिंह सलूजा शहर के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. सलूजा नहीं चाहते कि शहर का विकास हों. बता दें कि गुना नगरपालिका में अब वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है. वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता पंचायत को मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का संरक्षण प्राप्त है. वहीं राजेंद्र सिंह सलूजा और पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के बीच की तकरार जगजाहिर है. दोनों के बीच की लड़ाई अब नगरपालिका तक पहुंच चुकी है.
गुना नगरपालिका अध्यक्ष व 5 पार्षद BJP से 6 साल के लिए निष्कासित, जाने क्या थी इसकी वजह
नगरपालिका अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ीं :नगरपालिका में रस्साकसी जारी है. जिसके परिणामस्वरूप नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष धरम सोनी समेत 6 पार्षदों को भाजपा से निष्कासित भी किया जा चुका है. नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता के लिए नगरपालिका चलाना कठिन साबित होता जा रहा है. निर्दलीय अध्यक्ष के तौर पर सविता अरविंद गुप्ता अपना कार्यकाल आगे बढ़ा रही हैं. ठेकेदारी से जुड़े अध्यक्ष के पति अरविंद गुप्ता भी आरोपों के घेरे में हैं.