मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, भेदभाव का लगाया आरोप - कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला

डिंडौरी में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

By

Published : Nov 4, 2019, 3:16 PM IST

Updated : Nov 4, 2019, 4:11 PM IST

डिंडौरी। पूरे प्रदेश में आज कांग्रेस केंद्र सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में डिंडौरी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस का आरोप है कि अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए फसलों को नुकसान होने के बावजूद केंद्र सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है.

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में हुई ओला वृष्टि से नुकसान में केंद्रीय सरकार ने अब तक कोई सहायता राशि नहीं दी है. वहीं अगर जल्द सहायता राशि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश को नहीं देती है, तो 8 नवंबर को एक बड़ा आंदोलन प्रदेश के सभी जिले में किया जाएगा.

Last Updated : Nov 4, 2019, 4:11 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details