धार।कांग्रेस के बड़े नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी अपना विधायक पद छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं. जिसके बाद कांग्रेस को बदनावर में एक और बड़ा झटका लगा है. जहां राजवर्धन के समर्थन में किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राधेश्याम मुकाती, महिली कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोरमा राजेंद्र मंडलेता के साथ 30 से अधिक कांग्रेसियों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है.
बदनावर में कांग्रेस को बड़ा झटका, राजवर्धन के समर्थन में कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी - Jyotiraditya Scindia
बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं धार महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ 30 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया है.
![बदनावर में कांग्रेस को बड़ा झटका, राजवर्धन के समर्थन में कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी Many leaders left the party in support of Rajwardhan](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6691800-972-6691800-1586223553908.jpg)
इस सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह की अनदेखी को लेकर पार्टी का साथ छोड़ा है. जिसके बाद सभी ने अपना इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को ईमेल के माध्यम से भेज दिया है. बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में विधायकों के इस्तीफों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिससे क्षेत्र मेंं कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को पार्टी में रोक के रखना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है.
इन्होंने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राधेश्याम मुकाती, सादलपुर मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह केसुर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धार ब्लाक रणजीतसिह केसूर, मंडल अध्यक्ष गरडावद विक्रमसिंह मण्डलोई, सादलपुर मण्डल महामंत्री अर्जुन चरपोटा, धार ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द पटेल सिन्दोडी, ब्लाक किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी गोविन्द पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बजेसिग परमार, युवक कांग्रेस विधानसभा महामंत्री पंकज लोधा, युवक कांग्रेस विधानसभा महासचिव सतीश चौहान, सादलपुर सेक्टर अध्यक्ष राजेश बैरागी, गरडावद सेक्टर अध्यक्ष कैलाश पंवार, सादलपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सोलंकी, नगर महामंत्री सादलपुर गजेन्द्र सोनगरा, सादलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुनसिह दरबार, वरिष्ठ नेता उटावद गोविन्द पाटीदार, वरिष्ठ नेता सादलपुर घनश्याम ठेकेदार, वरिष्ठ नेता नवासा नरेश सिसौदिया, राजेंद्रसिंह राठौर, कलीम शाह कड़ोद, राधेश्याम पाटीदार कड़ोद, युवक कांग्रेस विधानसभा महासचिव गिरधारीलाल गिरवाल झिकली, दिनेशसिंह भदौरिया बदनावर आदि शामिल है।
महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भी दिये इस्तीफे
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोरमा राजेन्द्र मंडलेचा, जिला उपाध्यक्ष राधिका अशोक सोनी, जिला उपाध्यक्ष सारिका सुरेश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष मोनिका कमेडिया, जिला सचिव ममता भंडारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला बाफना व रामकुंवर बाई चौहान, सरदारपुर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कांता भंडारी, राजोद ब्लाक अध्यक्ष आशा आशीष शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है.