धार। शहर के उदय रंजन क्लब मैदान में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली के आयोजन के चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, सांसद छतर सिंह समेत 41 लोगों पर FIR दर्ज की गई है. एसपी का कहना है कि इन नेताओं ने बिना परमिशन के रैली निकाली थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
बिना परमिशन CAA के समर्थन में निकाली रैली, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 41 पर FIR दर्ज - 41 लोगों पर FIR दर्ज
धार में बिना परमिशन के नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकालने के चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, सांसद छतर सिंह समेत 41 लोगों पर FIR दर्ज की गई है.
![बिना परमिशन CAA के समर्थन में निकाली रैली, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 41 पर FIR दर्ज due to caa support rally FIR against former union minister and 41 bjp leaders in dhar](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5769602-thumbnail-3x2-img.jpg)
CAA के समर्थन में रैली
पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 41 पर FIR दर्ज
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को उदय रंजन क्लब के मैदान में राष्ट्र सुरक्षा मंच के बैनर तले सभा का आयोजन किया गया था. जिसमें प्रशासन ने महज सभा और लाउड स्पीकर की परमिशन दी थी, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के कई नेताओं ने रैली का आयोजन कर कानून का उल्लंघन किया है. जिसके चलते स्थानीय सांसद छतर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, पूर्व विधायक रंजना बघेल, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर सहित 41 लोगों पर FIR दर्ज की गई है.
Last Updated : Jan 20, 2020, 7:38 AM IST