मध्य प्रदेश

madhya pradesh

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन

By

Published : Feb 7, 2021, 1:38 AM IST

कृषि बिलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस ने सांकेतिक प्रदर्शन किया.

Congress's symbolic demonstration
कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन

धार। कृषि बिल के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने सांकेतिक प्रदर्शन किया. दोपहर 12 बजे से गुणावद हाईवे पर हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सभा के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे हाइवे पर सांकेतिक चक्काजाम किया. बताया जा रहा है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदर्शन दोपहर 3 बजे तक चलना था लेकिन डेढ़ घंटे पहले ही प्रदर्शन खत्म दिया गया.

कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन

चक्काजाम के दौरान स्थिति ऐसे भी बनी थी कि एक पुलिस अधिकारी के कहने पर कांग्रेसी महज 15 मिनट में ही सड़क से उठ गए. गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के समर्थन में हुए आंदोलन में जिलेभर से कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए थे, लेकिन प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर हुए प्रदर्शन में पार्टी का एक भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ.

ABOUT THE AUTHOR

...view details