मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

दतिया भाजपा कार्यकर्ता महिला मोर्चा ने किया रक्तदान, शिशु वार्ड में पहुंचकर बच्चों का जाना हाल-चाल - District President of Datia BJP Mahila Morcha Kiran Gupta

दतिया में बुधवार को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और BJP की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आदेशानुसार जिला अस्पताल पहुंचकर BJP जिला अध्यक्ष और सभी जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा BJP कार्यकर्ताओं ने रक्त दान (blood donate) किया.

BJP workers said it is a matter of good fortune to donate blood
दतिया भाजपा कार्यकर्ता महिला मोर्चा ने किया रक्तदान

By

Published : Jun 16, 2021, 11:00 PM IST

दतिया।बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर BJP जिला अध्यक्ष और सभी जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान (blood donate) किया. जहां इन्होंने डॉ. दिनेश गुप्ता के साथ शिशु वार्ड में पहुंचकर बच्चों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और BJP की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आदेशानुसार और दतिया भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण गुप्ता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा के नेतृत्व में यह रक्तदान किया गया.

World Blood Donor Day 2021: सभी दानों से बढ़कर है रक्त का दान, जानिए रक्तदान के महत्व को

कार्यकर्ताओं ने कहा रक्तदान करना सौभाग्य की बात

रक्तदान करते हुए सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हमारे रक्तदान करने से किसी को जीवनदान मिलता है, तो यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है. रक्तदान महादान जिला महामंत्री क्रांति राय और नगर अध्यक्ष रंजना भटनागर ने रक्तदान करने और फल वितरण करने में शामिल हुई. इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details