मध्य प्रदेश

madhya pradesh

पथरिया में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

By

Published : Jan 12, 2021, 10:59 PM IST

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम दिनांक 11 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाया जाना है. उसी क्रम में आज पुलिस थाना पथरिया में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला सम्मान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Women's honor program
महिला सम्मान कार्यक्रम

दमोह। मध्य प्रदेश शासन के द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम दिनांक 11 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाया जाना है. उसी क्रम में आज पुलिस थाना पथरिया में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला सम्मान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. इस अवसर पर एसडीओपी बीके उपाध्याय द्वारा किशोरी बालिकाओं को गुड और बैड टच के बारे में बताया. इसके अतिरिक्त महिला व बच्चियों को जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी गई.

थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे द्वारा 24 घंटे पुलिस उपलब्धता एवं सहायता की बात कही, महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आने की परिचर्चा की साथ ही महिला व पुरुष की समानता व महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई.

परियोजना अधिकारी आरके लड़िया द्वारा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम के चलाए जाने की जानकारी दी. महिलाओं को विशेष क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित करने की बात भी कही.

ABOUT THE AUTHOR

...view details