मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

राजस्थान के सियासी घमासान पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, कहा- अपने विधायकों को संभाले कांग्रेस

राजस्थान में मचे सियासी घमासान पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस को पार्टी की आंतरिक कलह का ठीकरा बीजेपी पर नहीं फोड़ना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को अपने विधायकों को संभालने की नसीहत दी है.

By

Published : Jul 18, 2020, 8:09 AM IST

Prahlada Singh Patel, Union Minister of Tourism
प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री

दमोह। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय प्रवास पर दमोह पहुंचे. पटेल ने भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस छोड़कर आने वाले विधायकों को शुभकामनाएं दी, साथ ही कहा कि, मीडिया के माध्यम से उनको इसकी जानकारी लगती है, 'मैं भाजपा में आने वाले सभी विधायकों को शुभकामनाएं देता हूं'. साथ ही उन्होंने राजस्थान में मचे सियासी घमासान पर बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस को अपने विधायकों को संभालना चाहिए.

प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री

बुंदेलखंड के कई कांग्रेसी विधायकों के संपर्क में होने के सवाल पर पटेल ने कहा कि, 'यह अनुमान गलत लगाया जा रहा है. मेरे संपर्क में कोई भी विधायक नहीं है'. राजस्थान की तात्कालिक परिस्थिति के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, राजस्थान कांग्रेस को अपनी आंतरिक लड़ाई का ठीकरा भाजपा पर नहीं फोड़ना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस को अपने लोगों को संभालना चाहिए. ये उनकी निजी सलाह है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details