मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया मोनिया नृत्य, देखें वीडियो

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने स्थानीय लोगों के साथ मोनिया नृत्य किया, पदयात्रा के समापन पर पटेल ने जब ग्रामीणों को नृत्य करते देखा तो वो खुद को रोक नहीं सके.

By

Published : Oct 31, 2019, 9:51 PM IST

मोनिया नृत्य के साथ डांस करते नजर आए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

दमोह। पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जब समापन स्थल पर पहुंचे, तो मोनिया डांस कर रहे यादव समाज के लोगों को देखकर रह न सके. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भी ढोलक, नगरिया और मजीरे की थाप पर नृत्य किया. बुंदेलखंड का प्रसिद्ध नृत्य कर रहे केंद्रीय संस्कृति मंत्री खुद डांस कर आनंदित हुए.

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया मोनिया नृत्य

केंद्रीय मंत्री बहुत कम ही मौके पर नृत्य करते देखे गए है.नृत्य के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री बुंदेली संस्कृति में रंगे नजर आए. दीपावली के बाद बुंदेलखंड में लोग, मोनिया नृत्य कर अपनी ग्रामीण संस्कृति पर नाज करते हैं. इस नृत्य को लोग ग्वाल नृत्य के रूप में भी जानते हैं. तो वहीं बुंदेलखंडी में इसे बरेदी नृत्य कहा जाता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details