मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

MP में फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, देर रात 10 IPS अफसरों को किया गया इधर से उधर - नई लिस्ट जारी

मध्यप्रदेश में तबादला नीति लागू होने के बाद तबादलों का दौर जारी है. देर शाम मंत्रालय से राज्य प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे. इसके बाद देर रात 10 IPS अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है.

PHOTO

By

Published : Jun 25, 2019, 7:53 AM IST

Updated : Jun 25, 2019, 8:13 AM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को सरकारी महकमों में ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं. देर रात 10 IPS अफसरों को इधर से उधर किया गया है. IPS मकरंद देउस्कर को एक बार फिर से इंटेलिजेंस का आईजी बनाया गया है. इससे पहले भी मकरंद इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

मकरंद देउस्कर को कुछ समय पहले ही होशंगाबाद जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया था. ट्रांसफर की सूची इस प्रकार है-

तबदालों की सूची
  • मकरंद देउस्कर 1997, वर्तमान पदस्थापना पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है .
  • हिमानी खन्ना 2006, वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध जबलपुर.
  • अनुराग शर्मा 2006, वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक पीटीएस उज्जैन, नवीन पदस्थापना सेनानी 32 वीं वाहिनी विसबल उज्जैन.
  • जगत सिंह राजपूत 2008, वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना सेनानी 17 वीं वाहिनी विसबल भिंड.
  • तरुण नायक 2009, वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना सेनानी विशेष शाखा हॉक फोर्स पुलिस मुख्यालय भोपाल.
  • वीरेंद्र कुमार सिंह 2009, वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना पुलिस अधीक्षक पीटीएस उज्जैन.
  • निमिष अग्रवाल 2010, वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना सेनानी 10 वीं वाहिनी विसबल सागर.
  • यांग चेन डोलकर भूटिया 2013 वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर.
  • दीपक कुमार शुक्ला 2014, वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा.
  • मनोज कुमार श्रीवास्तव 94 डीडी, वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना सेनानी 29 वी वाहिनी विसबल दतिया किया गया है.
Last Updated : Jun 25, 2019, 8:13 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details