मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नियंत्रण केंद्र बनाने के दिए आदेश - Minister of Mineral Resources

मंत्रालय में खनिज निगम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने विभाग के अब तक किए गए कार्यों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई.

Minister Jaiswal
Minister Jaiswal

By

Published : Dec 19, 2019, 5:32 AM IST

Updated : Dec 19, 2019, 7:18 AM IST

भोपाल। मंत्रालय में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रमुख रूप से खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे. बैठक के दौरान अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई है. खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने राज्य खनिज निगम की समीक्षा करते हुए कहा कि, राज्य शासन की नई रेत नीति में नीलाम की गई खदानों के लिए संभागवार नियंत्रण केन्द्र बनाए जाएं . इसके अलावा, राज्य स्तर पर निगम मुख्यालय में भी नियंत्रण कक्ष बनाया जाएं, जिससे प्रदेश की सभी खदानों की जानकारी नियमित प्राप्त होती रहे.

मंत्री जायसवाल ने ली खनिज विभाग की समीक्षा बैठक


बैठक में बताया गया कि निगम की संयुक्त उपक्रम कंपनियों मेसर्स फॉरच्यून स्टोन्स ग्रेनाइट और मेसर्स किसान मिनरल ग्रेनाइट के विषय में राज्य शासन की तत्कालीन नीति के तहत समस्त संयुक्त उपक्रम को हस्तांतरित किये गए. समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, सचिव नरेन्द्र सिंह परमार, निगम के कार्यपालक निदेशक दिलीप कुमार, संचालक खनिज साधन विनीत कुमार आस्टिन मौजूद रहे. मंत्री जायसवाल ने राज्य खनिज विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि, व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी लाएं. उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर निगम के लंबित प्रस्तावों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा.

Last Updated : Dec 19, 2019, 7:18 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details