मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

जहां राम हैं वहीं अयोध्या है और जहां अयोध्या है वहीं राम हैं : आशुतोष राणा

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने विश्व रंग भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'जहां राम हैं वहीं अयोध्या है और जहां अयोध्या है वहीं राम हैं'. साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है.

By

Published : Nov 8, 2019, 10:37 PM IST

Updated : Nov 8, 2019, 10:52 PM IST

आशुतोष राणा ने कहा जहां अयोध्या है वही राम है

भोपाल। विश्व रंग भोपाल के मिंटो हाल में शिरकत करने आए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने अयोध्या मामले में कहा 'जहां राम हैं वहीं अयोध्या है और जहां अयोध्या है वहीं राम हैं'. वहीं एक अन्य प्रश्न के उत्तर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है.

आशुतोष राणा ने कहा जहां अयोध्या है वही राम है

प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा मिंटो हाल भोपाल के विश्व रंग टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आपसी भाईचारा और सद्भावना बनाने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि राम सिर्फ भारत के नहीं समस्त विश्व के हैं. पूरे ब्रह्मांड में राम बसे हैं.

भोपाल के अंदर फिल्म सिटी बनने की अपार संभावनाएं जताते हुए उन्होंने कहा कि समस्त विश्व की संस्कृति और सभ्यता भारत में है और भारत की समस्त सभ्यता और संस्कृति मध्यप्रदेश में समाहित है. उन्होंने कहा मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है.

Last Updated : Nov 8, 2019, 10:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details