भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आर्टिकल- 370 के लिए अपराधी माना. साध्वी ने कहा कि शिवराज सिंह जो भी कहेंगे, वो विचार करके ही कहेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे भारत को जो भी पीड़ा पहुंचाएगा, हमारे भारत को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें कोई शक नहीं.
आर्टिकल-370 के लिए नेहरू को अपराधी बताने वाले शिवराज के बयान का साध्वी प्रज्ञा ने किया समर्थन - पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आर्टिकल- 370 के लिए अपराधी माना. उन्होंने कहा कि जो लोग पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर गर्व करते हैं, वह देश भक्त हैं.
शिवराज के बयान का साध्वी प्रज्ञा ने किया समर्थन
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जो लोग पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर गर्व करते हैं, वह देश भक्त हैं. कश्मीर से आर्टिकल- 370 हटने पर जो लोग उत्साह मना रहे हैं, वह देश भक्त हैं और जो रो रहे हैं वह देश भक्त तो हो ही नहीं सकते.
वहीं आर्टिकल- 370 को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर साध्वी ने चुप्पी साधी. उनका का कहना है कि इस मामले में लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह अपना वक्तव्य दे चुके हैं इसलिए उन्हें इस मामले में कुछ भी बोलने की आवश्यकता नहीं है.