मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी - Additional Secretary Brijesh Saxena

मध्य प्रदेश में एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला हुआ है. जानिए किसे कहां मिली है नई जिम्मेदारी.

Vallabh bhawan
वल्लभ भवन

By

Published : Oct 9, 2020, 10:28 AM IST

भोपाल। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला किया है. इस बार सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव बृजेश सक्सेना ने तबादला का आदेश जारी किया है, जिसमें 12 अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं.

अधिकारियों की सूची
  1. छतरपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर भारत भूषण गंगेले को अनूपपुर जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.
  2. भू-अभिलेख ग्वालियर में पदस्थ क्षेत्रीय उपायुक्त उमा करारे को ग्वालियर जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.
  3. भू अभिलेख और बंदोबस्त ग्वालियर में पदस्थ उपायुक्त ब्रह्म भास्कर अग्निहोत्री को भिंड जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.
  4. खरगोन की संयुक्त कलेक्टर नेहा शिवहरे को खंडवा जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.
  5. मंडला जिले की संयुक्त कलेक्टर सुलेखा सुदेश उइके को छतरपुर जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.
  6. परिवहन विभाग में उप परिवहन आयुक्त अरुण कुमार सिंह कि परिवहन विभाग से सेवाएं वापस लेते हुए सागर जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.
  7. मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में पदस्थ अपर सचिव राजेश कुमार यादव को भिंड जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
  8. धार जिले कि डिप्टी कलेक्टर नेहा साहू को राजगढ़ जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
  9. बड़वानी जिले की डिप्टी कलेक्टर अंशु जावला को बुरहानपुर जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
  10. टीकमगढ़ जिले के डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार आनंद को दतिया जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
  11. उज्जैन जिले के डिप्टी कलेक्टर आशुतोष गोस्वामी को मुरैना जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
  12. शाजापुर जिले की डिप्टी कलेक्टर जूही गुप्ता को गुना जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है .
    तबादले का आदेश

ABOUT THE AUTHOR

...view details