मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

MP में चुनाव से पहले कांग्रेस में भारी बदलाव, जिलों के अध्यक्ष बदले, 50 उपाध्यक्ष 105 सचिव बनाए गए, देखिए लिस्ट - Major changes in MP Congress

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष बदलकर रणनीति तैयार की है (MP Congress New executive Committee). चुनावी वर्ष में पार्टी को ऊर्जा प्रदान करने के लिए अंडर 50 चेहरे को तरजीह दी गई है. कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. गुना में दिग्विजय सिंह की पसंद मेहरबान सिंह धाकड़ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

Major changes in MP Congress
एमपी कांग्रेस में भारी बदलाव

By

Published : Jan 23, 2023, 8:06 AM IST

एमपी में चुनाव से पहले कांग्रेस में भारी बदलाव
अधिकांश जिलों के अध्यक्ष बदले

भोपाल/गुना। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है (District Presidents Changed in MP). कांग्रेस ने कुछ जिलों को छोड़ बाकी जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अध्यक्षों को बदल दिया है. प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है, इसमें 50 पद उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी की नई सूची जनरल सेक्रेटरी केस ही वेणुगोपाल ने जारी कर दी है. जारी की गई सूची में वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, इसके साथ ही उनकी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में वापसी हो गई है. भोपाल जिले के ग्रामीण और शहरी अध्यक्षों को नहीं बदला गया है.

50 उपाध्यक्ष 105 सचिव बनाए गए
50 उपाध्यक्ष 105 सचिव बनाए गए
प्रदेश कांग्रेस संगठन में भारी बदलाव
50 उपाध्यक्ष 105 सचिव बनाए गए
50 उपाध्यक्ष 105 सचिव बनाए गए

कार्यकारिणी में किस-किस को मिला स्थान, देखिए सूची

दिग्विजय सिंह की पसंद को बनाया गया जिलाध्यक्ष:गुना जिला कांग्रेस कमेटी में मेहरबान सिंह धाकड़ (Meherban Singh Dhakad) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. मेहरबान सिंह धाकड़ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं, उन्हें दिग्विजय सिंह की पसंद बताया जा रहा है. 8 जनवरी 1976 को जन्मे मेहरबान सिंह धाकड़ कृषक हैं जो आरोन तहसील के पहरुआ गांव के निवासी हैं. जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद राघोगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

MP कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, 18 को कमलनाथ ने बुलाई प्रभारियों की बैठक, इनकी हो सकती है छुट्टी

2023 में खुशहाल एवं समृद्ध सरकार का गठन करेंगे:जयवर्द्धन सिंह ने लिखा-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई. आप सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें. आशा है कि आप जन- जन तक कांग्रेस के मूल्यों और विचारधारा को पहुंचा कर पार्टी को सशक्त करेंगे, एवं कमलनाथ के नेतृत्व में आगामी 2023 चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाकर खुशहाल एवं समृद्ध सरकार का गठन करेंगे.

कांग्रेस का अस्तित्व बचाना जिलाध्यक्षों के लए चुनौती: वर्ष 2023 चुनावी वर्ष होने के साथ साथ कांग्रेस को खुद का अस्तित्व बचाने का भी साल है, टूटती बिखरती कांग्रेस को बांधकर रखना नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी. हालांकि मेहरबान सिंह धाकड़ का राजनीतिक करियर ज्यादा खास नहीं है लेकिन फिर भी उनकी संगठनात्मक कुशलता काफी अच्छी मानी जाती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details