भोपाल। प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. भोपाल का न्यूनतम तापमान कल की तुलना में कम 7.3 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री पहुंच गया है, लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के दौर के चलते लोगों को अब ठंड का सामना करना पड़ रहा है.
MP WEATHER: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल, तापमान की स्थिति - Bhopal
राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
![MP WEATHER: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल, तापमान की स्थिति भोपाल](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10431541-thumbnail-3x2-vd.jpg)
weather
इसी के साथ इंदौर में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
महानगरों के हाल
शहर | अधिकतम तापमान(ºC) | न्यूनतम तापमान(ºC) |
भोपाल | 21.7 | 7.3 |
इंदौर | 23.7 | 8 |
ग्वालियर | 20.3 | 6.5 |