मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

28 सितंबर को Indian Women Hockey Team होगी सम्मानित, हर खिलाड़ी को 31 लाख की राशि देगी MP सरकार - hindi news

टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को मध्य प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी. 28 सितंबर को होने वाले सम्मान समारोह में टीम की सभी खिलाड़ियों को 31-31 लाख की सम्मान राशि सौंपी जाएगी.

28 सितंबर को Indian Women Hockey Team होगी सम्मानित
28 सितंबर को Indian Women Hockey Team होगी सम्मानित

By

Published : Sep 26, 2021, 5:47 PM IST

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित करने की घोषणा की थी. 28 सितंबर को भोपाल में महिला हॉकी टीम के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी.

मिंटो हॉल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का अध्यक्षता में 28 सितंबर को 12 बजे मिंटो हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे. इसके अलावा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोमबम, हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन सचिव राजेंद्र सिंह तथा महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक तुषार खांडेकर भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे.

राज्य हॉकी अकादमी के खिलाड़ी भी दिखा रहे हैं जौहर

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि प्रदेश के लिए यह हमेशा ही गौरव की बात रही है कि 2016 के रियो ओलंपिक में भी मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त सात खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी छाप विश्व मंच पर छोड़ी थी. 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया. इसमें सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया शामिल है.

बुलबुल के सपनों को मिली उड़ान: बनीं देश की पहली मूक बधिर नर्स, राष्ट्रपति और पीएम से हो चुकी हैं सम्मानित

भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य होंगी सम्मानित

रानी रामपाल (कप्तान), सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई.रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो सम्मानित होगी

टोक्यो ओलंपिक में सराहनीय रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय टीम को बेहद करीबी अंतर से इंग्लैंड से 3- 4 से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले भारत ने क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक और विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पराजित किया था. लीग मुकाबलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा था,

ABOUT THE AUTHOR

...view details