मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

LIVE UPDATE: उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा गैंगेस्टर विकास दुबे, उज्जैन पुलिस लेकर रवाना

By

Published : Jul 9, 2020, 10:33 AM IST

Updated : Jul 9, 2020, 8:51 PM IST

vikas dubey
विकास दुबे

20:47 July 09

सुरक्षा गार्ड को लंबी छुट्टी पर भेजा

महाकाल मंदिर समिति ने तीन सुरक्षा गार्ड को लंबी छुट्टी पर भेजा. प्रशासक ने की पुष्टि. 

20:29 July 09

विकास दुबे की पत्नी और बेटा गिरफ्तार

लखनऊ के कृष्णा नगर से विकास दुबे की पत्नी और बेटा गिरफ्तार 

19:46 July 09

एक दिन पहले टीआई का ट्रांसफर

महाकाल थाना प्रभारी का ट्रांसफर

उज्जैन के महाकाल थाने के टीआई का में एक रात पहले ही ट्रांसफर किया गया था. 

18:56 July 09

गैंगेस्टर विकास दुबे को लेकर निकली उज्जैन पुलिस

  • गैंगेस्टर विकास दुबे को लेकर यूपी बॉर्डर के लिए निकली उज्जैन पुलिस
  • यूपी बॉर्डर पर यूपी पुलिस को गैंगेस्टर विकास दुबे सौंपा जाएगा
  • उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता ने की पुष्टि

18:04 July 09

गैंगस्टर विकास दुबे की कोर्ट में पेश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गैंगस्टर विकास दुबे को जज के सामने पेश किया गया है.

17:31 July 09

विकास दुबे के पास से बरामद हुए डॉक्यूमेंट ग्वालियर के

  • विकास दुबे के पास से बरामद हुए दस्तावेजों ग्वालियर के
  • शिवम शर्मा के नाम से बनवाए थे विकास दुबे ने दस्तावेज

17:29 July 09

सूत्र: कोलारस के पूरनखेड़ी टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई विकास की कार, वीडियो आया सामने

कैमरे में कैद हुई विकास की कार
  • विकास दुबे की कार शिवपुरी के कोलारस के पूरनखेड़ी टोल के सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद: सूत्र
  • 110 रुपये की पर्ची कटाकर 7 जुलाई 2020 की रात 11:22 उज्जैन के लिए निकला था विकास दुबे: सूत्र
  • विकास दुबे ने नोएडा के न्यूज चैनल में पेश होने की बनाई गई थी बड़ी कहानी: सूत्र

17:14 July 09

सुरक्षा की दृष्टी से उज्जैन पुलिस गैंगस्टर को कोर्ट में नहीं करेगी पेश: सूत्र

उज्जैन पुलिस
  • कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा विकास दुबे: सूत्र
  • सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन पुलिस गैंगस्टर को कोर्ट में नहीं करेगी पेश: सूत्र
  • कोर्ट के बाहर वकीलों का हंगामा जारी

16:34 July 09

विकास दुबे के कोर्ट में पेश होने से पहले वकीलों ने किया हंगामा

वकीलों ने किया हंगामा
  • सूत्रों के हवाले से खबर कुछ ही देर में विकास दुबे को लेकर उज्जैन पुलिस पहुंचेगी कोर्ट
  • उज्जैन कोर्ट में वकीलों का हंगामा
  • विकास दुबे हत्यारे को जूते मारो साले को के लगाए नारे

16:16 July 09

लखनऊ हाईकोर्ट के वकील की गाड़ी बरामद

वकील की गाड़ी बरामद

लखनऊ हाईकोर्ट के वकील की गाड़ी को उज्जैन के एक होटल के पास से बरामद किया गया है. 

16:14 July 09

कांग्रेस के आरोपों पर सीएम शिवराज का पलटवार, कहा- उन्हें हर जगह साजिश नजर आती है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

उत्तर प्रदेश के कुख्यात आरोपी विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रही है. कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस को हर जगह साजिश नजर आती है. शिवराज ने कहा मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अपराध उत्तर प्रदेश में हुआ है. लिहाज विकास दुबे को हम उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप देंगे. 

15:52 July 09

UP से आए दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उज्जैन सीएसपी ने दी जानकारी

उज्जैन सीएसपी रविंद्र वर्मा
  • UP से आए तेज बहादुर और मनोज यादव नामक दोनों शक्स को संजीवनी अस्पताल से हिरासत में लिया
  • उज्जैन सीएसपी रविंद्र वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी.
  • फिलहाल अभी दोनों को पूछताछ के लिए देवास गेट के थाने पर बैठाया है
  • वहीं पुलिस दोनों का कनेक्शन निकालने की कोशिश कर रही है

15:35 July 09

पीटीएस में विकास दुबे से पूछताछ

सूत्रों के हवाले से खबर है कि विकास दुबे को पूछताछ के लिए उज्जैन के पीटीएस यानी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में रखा गया है. तकरीबन 4 बजे उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुबह महाकाल मंदिर से पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया है. 

14:53 July 09

मध्य प्रदेश अपराधियों की शरण स्थली बन चुका है: बाला बच्चन

बाला बच्चन

उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने आरोप लगाए हैं कि विकास दुबे महाकाल मंदिर में रसीद कटवाने के बाद गिरफ्तार होता है, इसमें कहीं ना कहीं मिलीभगत की आशंका है.

14:48 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं पर नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार

  • विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी नेताओं के बीजेपी पर सवाल खड़े करने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट
  • विकास दुबे उत्तर प्रदेश के 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या का आरोपी है, उज्जैन पुलिस ने उसे दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है.
  • इतनी बड़ी सफलता पर पुलिस को बधाई देने के बजाय कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने में जुटे हैं.

14:47 July 09

सीएम शिवराज और नरोत्तम मिश्रा की सेटिंग से गिरफ्तार हुआ विकास दुबे: सज्जन सिंह वर्मा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ये सीएम शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा की सेटिंग से उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है. ये पूरा मैनेज सिस्टम है. वहीं उन्होंने कहा कि मेरा प्रश्न है शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा से कि उन्होंने कुख्यात बदमाश को मध्यप्रदेश की धरती पर पनाह दी है.

14:09 July 09

महाकाल मंदिर के लॉकर रूम से मिला विकास दुबे का बैग, पुलिस ने किया जब्त

  • उज्जैन महाकाल मंदिर के पीछे लॉकर रूम से निकला विकास दुबे का काला बैग, पुलिस ने किया जब्त
  • विकास दुबे के बैग में निकला चाकू और कुछ कपड़े
  • महाकाल जूता स्टैंड से पुलिस ने विकास दुबे की चप्पल की बरामद

14:07 July 09

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को बताया सियाशी साजिश

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के उज्जैन में सरेंडर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि विकास दुबे के उज्जैन में महाकाल मंदिर में खुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए. इसमें किसी बड़ी सियाशी साजिश की बू आ रही है. 

13:52 July 09

विकास दुबे को शाम 4 बजे स्थानीय कोर्ट में पेश करेंगी पुलिस

विकास दुबे को शाम 4 बजे स्थानीय कोर्ट में पेश करेंगी पुलिस

13:48 July 09

उज्जैन के शराब व्यापारी के घर रुका था विकास दुबे

सूत्रों के हवाले से खबर उज्जैन के एक शराबी व्यापारी के घर रुका था विकास दुबे 

मदद करने पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

13:00 July 09

यूपी एसटीएफ चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेगी इंदौर

  • सूत्रों के हवाले से खबर यूपी एसटीएफ चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेगी इंदौर
  • चार्टर्ड प्लेन से ही विकास दुबे को अपने साथ लेकर जाएगी

12:56 July 09

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उज्जैन सीएसपी रजनीश कश्यप ने दिया बयान

उज्जैन सीएसपी रजनीश कश्यप

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उज्जैन सीएसपी रजनीश कश्यप ने दिया बयान

12:52 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद महाकाल मंदिर में पहुंची पुलिस की सर्चिंग टीम

महाकाल मंदिर में पहुंची पुलिस की सर्चिंग टीम
  • विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद महाकाल मंदिर में पहुंची पुलिस की सर्चिंग टीम
  • महाकाल के चप्पे-चप्पे की हो रही छानबीन
  • पुलिस का डॉग भी खोज रहा सबूत

12:33 July 09

मुरैना जिले के अम्बाह से होते हुए मध्यप्रदेश में घुसा गैंगस्टर विकास दुबे

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे मुरैना के अम्बाह होते हुए मध्यप्रदेश में दाखिल हुआ था. 2 दिन पहले विकास दुबे को फरीदाबाद में देखे जाने की उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना मिली थी. सूत्रों के मुताबिक बाद में पुलिस का ध्यान भटका कर विकास दुबे आगरा-मुंबई हाईवे से होते हुए अंबाह पहुंचा और बाद में मुरैना, शिवपुरी, गुना के रास्ते उज्जैन तक पहुंचा गया.
 

12:12 July 09

विकास दुबे को पकड़ने वाले गार्ड का बयान आया सामने

महाकाल मंदिर का गार्ड

विकास दुबे को पकड़ने वाले गार्ड का बयान आया सामने

12:10 July 09

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उसकी मां का बयान आया है.

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उसकी मां का बयान आया है.

11:47 July 09

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट

11:45 July 09

गिरफ्तारी से नहीं साबह थप्पड़ से लगता है डर

गिरफ्तारी से नहीं साबह थप्पड़ से लगता है डर

गिरफ्तारी से नहीं साबह थप्पड़ से लगता है डर

11:40 July 09

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर दिया बयान

उज्जैन कलेक्टर

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बयान दिया है.

कलेक्टर ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की सभी बातें बताई हैं.

11:39 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सीएम शिवराज सिंह ने की पुलिस की तारीफ

सीएम शिवराज

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सीएम शिवराज सिंह ने की पुलिस की तारीफ

11:32 July 09

मैं ही विकास दुबे हूं, मंदिर में चिल्लाता हिस्ट्रीशीटर

विकास दुबे

मैं ही विकास दुबे हूं, मंदिर में चिल्लाता हिस्ट्रीशीटर

11:27 July 09

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्ववीट

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया ट्ववीट

11:26 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तापी पर पीसी शर्मा ने बीजेपी पर बोला हमला

पीसी शर्मा
  • 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की उज्जैन से हुई गिरफ्तारी पर पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार और बीजेपी नेताओं पर बड़ा हमला बोला है.
  • विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यह तो महाकाल का प्रभाव था जो इतना बड़ा आरोपी उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है. मध्य प्रदेश में इस तरह के गैंगस्टर के लिए चारागाह बन गया है.
  • बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि विकास दुबे का बीजेपी नेताओं को संरक्षण है, इसलिए मध्य प्रदेश आया था. ये पूरा खेल शरण और सरेंडर का है पूरे मामले पर जांच होना चाहिए.

11:06 July 09

विकास दुबे को ले जाती उज्जैन पुलिस

विकास दुबे

विकास दुबे को ले जाती उज्जैन पुलिस

11:03 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया बयान

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया बयान 

11:00 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट

उ.प्र से भागे कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने महांकाल मंदिर से पकड़ लिया है, इसको लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर उज्जैन पुलिस को बधाई दी है.

10:57 July 09

सीएम शिवराज सिंह ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने यूपी के सीएम से बात कर ली है, शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

10:56 July 09

विकास दुबे का महाकाल मंदिर में घूमते हुए वीडियो

विकास दुबे

विकास दुबे का महाकाल मंदिर में घूमते हुए वीडियो

10:41 July 09

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टी

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • भोपाल। मोस्ट वांटेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
  • इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है
  • अभी वो मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है, गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे में अभी कुछ कहना ठीक नहीं है.

10:40 July 09

विकास दुबे को उज्जैन से किया गया गिरफ्तार

विकास दुबे
  • कानपुर एनकाउंटर केस का सबसे बड़े आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया.
  • यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की.

10:25 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी

विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर सीएम शिवराज ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात

विकास दुबे अपने तीन साथियों के साथ 250 रुपए का टिकट लेकर दर्शन करने पहुंता था विकास दुबे 

Last Updated : Jul 9, 2020, 8:51 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details