भोपाल| देश के साथ ही प्रदेश में भी होली उत्सव की धूम दिखाई दे रही है. इस अवसर पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए. देर रात तक होली उत्सव को मनाने के लिए संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए गए. राजधानी के कोटरा सुल्तानाबाद में होली रंग उत्सव के तहत गीत संगीत का आयोजन किया गया.
होलिका के साथ मन की बुराइयों का करें दहन, देश को बनाएं स्वच्छ -साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur
भोपाल में होलिका दहन पर कई जगह संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए गए. सुल्तानाबाद के कार्यक्रम में पहुंची सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस होलिका दहन में अपने मन की बुराई का भी दहन करें.
![होलिका के साथ मन की बुराइयों का करें दहन, देश को बनाएं स्वच्छ -साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर Holika Dahan organized](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6355387-thumbnail-3x2-i.jpg)
इस कार्यक्रम में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि होलिका के साथ ही लोगों को अपने मन में छिपी बुराइयों का भी दहन कर देना चाहिए. कार्यक्रम में पहुंची सांसद साध्वी प्रज्ञा ने विधि-विधान से होलिका का पूजन किया. सांसद ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं.
होली के उत्सव पर आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में लोगों ने भी जमकर मस्ती की. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है, इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए. हमें पर्यावरण को भी संरक्षित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि होलिका दहन के साथ अपने मन की बुराइयों का भी दहन करें और देश को स्वच्छ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें.