मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन, PM ने जताया दु:ख - undefined

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

By

Published : Nov 24, 2019, 12:02 PM IST

Updated : Nov 24, 2019, 1:09 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कैलाश जोशी बीजेपी के कद्दावर नेता थे और मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे. जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को देवास के हाटपिपलिया में हुआ था.

कैलाश जोशी को राजनीति का संत कहा जाता था. कैलाश जोशी 1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने. 1955 में हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद जोशी 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधायक बने.

कैलाश जोशी आपातकाल के दौरान एक महीने अंडरग्राउंड रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के गेट पर गिरफ्तार हुए. जिसके बाद वो 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे. 24 जून 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने. हालांकि 1978 में अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

Last Updated : Nov 24, 2019, 1:09 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details